जेसीज पब्लिक स्कूल में बीते 19 मई को स्कूल के पूर्व छात्र एवं बॉलीवुड अभिनेता सौरभ गोयल ने विद्यालय के शिक्षण संस्थान का दौरा कर इंटर की टॉपर्स छात्राओं का उत्साह भी बढ़ाया… विद्यालय परिसर में सौरभ गोयल के आगमन से उत्साह,आत्मीयता और गर्व का वातावरण बन गया…अपने पूर्व छात्र एवं बॉलीवुड अभिनेता को पुनः विद्यालय से जुड़ते देखना सभी के लिए अत्यंत उत्साह और अविस्मरणीय क्षण रहा…इस दौरान इंटर कीबोर्ड परीक्षा में जिला टॉप करने वाली जेसीज पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची माटेला ने अपनी सफलता और कड़ी मेहनत के अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया…
(प्राची माटेला,जिला टॉपर इंटर,छात्र जेसीज पब्लिक स्कूल)
JPS के पूर्व छात्र एवं अभिनेता सौरभ गोयल की जेसीज की कक्षाओं से बॉलीवुड तक की यात्रा यह दर्शाती है कि जुनून,धैर्य और समर्पण की भावना से किए गए कार्य से सपने किस तरह से बड़ी उपलब्धियों में बदलते हैं…विद्यालय के वर्ष 2003 बैच के छात्र रहे सौरभ गोयल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बताया कि कैसे उन्होंने विद्यालय से मिली शिक्षा,संस्कार और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से अपने सपनों को साकार करने की शक्ति मिली … उन्होंने बॉलीवुड और ओटीटी जगत में संकल्प,दलदल,छोरी 2,सरफिरा,क्राइम पेट्रोल जैसी फिल्मों के साथ-साथ कई प्रोजेक्ट्स में भी अपने अभिनय से पहचान बनाई है…
(सुधांशु पंत निदेशक,जेसीज पब्लिक स्कूल )
इसके अतिरिक्त सौरभ गोयल ने कई टेलीविजन विज्ञापनों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है…विशेष रूप से अभिनेता अक्षय कुमार के साथ “टाटा ऐस गोल्ड” वाहन के विज्ञापन में उनकी उपस्थिति ने मनोरंजन जगत में उनकी पहचान को और अधिक मजबूत किया है…उधर JPS विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त ने पूर्व छात्र सौरभ का उत्साह पूर्वक स्वागत किया और उनके विद्यार्थी जीवन से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया…इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने भी पूर्व छात्रों को शुभकामनाएँ प्रेषित की…

(सुरजीत सिंह ग्रोवर,महासचिव,विद्यालय प्रबंधन समिति,JPS)
स्कूल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में सौरभ गोयल ने लोक रचना समिति द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और समर्पण के लिए सम्मानित कर उन्हें बधाई भी दी…गोयल ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए रुचियों,आत्मविश्वास और दृढ़संकल्प के साथ ही समाज के प्रेरणादायक कार्यों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित भी किया…सौरभ गोयल की गरिमामयी उपस्थिति और उनके प्रेरक अनुभवों ने स्कूल के विद्यार्थियों को स्वयं पर विश्वास करने, उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और सीमाओं से परे सपने देखने की प्रेरणा भी दी…

(JPS इंटर की टॉपर्स छात्राएं और उनके अभिभावक)
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे क्षण संस्थान और संस्थान के पूर्व होनहार छात्र के बीच अटूट बंधन को ओर मजबूत करते हैं…ये हमें याद दिलाते हैं कि सफलता जीवन में हमें कितनी भी दूर ले जाए लेकिन हमारी जड़ें और हमारा विद्यालय हमेशा हमारे दिल के करीब ही रहते हैं…कार्यक्रम के अंत में जेसीज परिवार ने पूर्व छात्र सौरभ गोयल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया,जिन्होंने अपनी उपस्थिति से बीते मंगलवार के दिन को विद्यार्थियों,शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

