रुद्रपुर:DPS के सात होनहार निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बनाई जगह

खबर शेयर करें

रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है…विद्यालय के सात होनहार निशानेबाजों ने 45वीं प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है…स्कूल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में भी रोशन हुआ है… हम आपको बता दें कि ये प्रतियोगिता बीते 17 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक त्रिशूल शूटिंग रेंज देहरादून में आयोजित हुई थी…प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है…राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों में जस्करण सिंह (कक्षा 10),गुनकार सिंह संधू (कक्षा 10),वेदांत चौधरी (कक्षा 5),अजीत सिंह रंधावा (कक्षा 10), प्रभलीन कौर (कक्षा 11),आंशी रौतेला (कक्षा 11) और वृद्धि अग्निहोत्री (कक्षा 11) शामिल हैं…

(दिल्ली पब्लिक स्कूल ,रूद्रपुर)

डीपीएस विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी बधाई देते हुए यह कहा है कि यह सफलता खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासन,निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है… दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर,वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य चेतन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए यह विश्वास जताया कि स्कूल के सभी खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम उत्तराखंड और देश में रोशन करेंगे…गौरतलब है कि डीपीएस रुद्रपुर में खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएँ और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आधुनिक तरीके से ट्रेंड कर रहे हैं…उधर विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।