Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

ऊधमसिंहनगर:DPS ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में प्रोग्रेसिव एवं आधुनिक स्कूलों की श्रेणी में रुद्रपुर में पहला और उत्तराखंड में प्राप्त किया तीसरा स्थान, डीपीएस को लगातार छठे वर्ष मिली उपलब्धि

खबर शेयर करें

रुद्रपुर के नामी दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है…विद्यालय को प्रोग्रेसिव एवं आधुनिक स्कूलों की श्रेणी में रुद्रपुर में प्रथम और उत्तराखंड में तीसरा स्थान मिला है, DPS रुद्रपुर ने लगातार छठे वर्ष यह उपलब्धि हासिल की है…गुरुवार को नई दिल्ली के पुलमैन एयरोसिटी में आयोजित समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर को यह सम्मान प्रदान किया गया…हम आपको बता दें कि नौ वर्षों के शैक्षणिक सफर में रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने आधुनिक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है…

डीपीएस रूद्रपुर में तकनीक आधारित शिक्षण, कौशल विकास, खेलकूद और अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का लगातार प्रयास किया जाता है और इसी का नतीजा है कि DPS के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेकर संस्थान का गौरव भी बढ़ाया है… DPS की इस उपलब्धि का श्रेय निश्चित तौर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर के कुशल मार्गदर्शन को दिया जाना चाहिए…उधर दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को मिली इस शानदार सफलता पर चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह साफ कहा कि लगातार छठे वर्ष विद्यालय को यह उपलब्धि मिलना बड़े ही गर्व की बात है…

साथ ही सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह भी कहा कि विद्यालय को मिली इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को जाता है…DPS के चेयरमैन ने यह भी कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है,विद्यालय प्रबंधन ने अपनी इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी…उधर पूरे विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए यह भी विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में कड़े परिश्रम से निरंतर नई ऊँचाइयाँ हासिल करता रहेगा।