बीते फरवरी माह में जनपद ऊधमसिंहनगर में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का चार्ज ग्रहण करने के बाद SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जहां एक तरफ जिला पुलिस ने नशा और नशे के सौदागरों के खिलाफ पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया था, वहीं दूसरी तरफ जिले में पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले आदतन अपराधियों को भी पुलिस ने उन्हीं की भाषा में जवाब देकर “टिट फॉर टैट” की तर्ज पर अलग-अलग हुई कई मुठभेड़ के दौरान गोली मार कर अच्छा सबक भी सिखाया था…उधर बीते अप्रैल माह में SSP अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर के कई स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए 10 ग्राहकों को गिरफ्तार कर 19 महिलाओं का सकुशल रेस्क्यू भी किया था…उस दिन एसपी सिटी रूद्रपुर के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीमों ने एक साथ शहर के कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी की थी…

उस दौरान पुलिस ने विभिन्न थानों में इस पूरे मामले को लेकर कुल पांच मुकदमे भी दर्ज किए थे…गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 143 और अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई थी…हम आपको बता दें कि ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते अप्रैल माह में पंतनगर क्षेत्र के मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित होने वाले स्पा सेंटरों में भी पुलिस की कई टीमों ने छापा मारा था, जहां अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने पर तीन अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए थे और उस दौरान वहां से से करीब 10 महिलाओं को भी मुक्त करवाने के साथ ही दिल्ली और फरीदाबाद के 3 स्पा संचालकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था…दरअसल SSP अजय गणपति की तैनाती से पूर्व भी रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रोपोलिस मॉल सहित जिले के कई शहरों में स्पा सेंटरों पर पुलिस का कई बार छापा पड़ा था पर मीडिया में पुलिसिया कार्रवाई की कवरेज आने के कुछ दिनों बाद ही पुनः स्पा सेंटर खुल जाते थे…

कैसे खुल जाते थे यह तो आप लोग भली-भांति समझ रहे होंगे पर अजय गणपति की तैनाती के बाद से जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले स्पा सेंटरों के संचालकों पर मानो वज्रपात हो गया हो…पुराने समय में पुलिस को साम-दाम-दंड-भेद से साधने वाले स्पा संचालकों की दाल SSP अजय गणपति का सख्त तेवर आगे नहीं गल पाई… रुद्रपुर के SSP और DM कार्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित मेट्रोपोलिस मॉल में अवैध रूप से संचालित होने वाले 11 स्पा सेंटर बीते अप्रैल माह से बंद पड़े हुए हैं और सख्त पुलिसिया कार्रवाई के बाद सभी स्पा संचालक बीते 6 महीने से बंद पड़े अपने-अपने स्पा सेंटरों के खुलने का बड़ी ही बेताबी से इंतजार कर रहे हैं…लिहाजा SSP के तबादले की उम्मीद में लगभग 6 महीनों से बंद पड़े सभी स्पा संचालक अपने-अपने दुकानदारों को मोटा किराया तो दे रहे हैं पर कप्तान के ख़ौफ से स्पा खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं…

हम आपको बता दें कि रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल के सेकंड फ्लोर पर नियम कानून को तक पर रखकर बीते कई वर्षों से 11 स्पा सेंटर संचालित हो रहे थे…मॉल में 11 स्पा संचालित होने से जहां एक तरफ मॉल में अराजकता का माहौल बना रहता था, वहीं दूसरी तरफ लोग परिवार के साथ मॉल में जाने से परहेज भी करने लगे थे क्योंकि मॉल में आने वाले लोगों को कई बार स्पा में काम करने वाली युवतियों द्वारा की जाने वाली बदसलूकी का सामना करना पड़ा था लिहाजा उसे दौरान मॉल में आने से लोग कतराने भी लगे थे…उधर इस पूरे मामले पर जब हमने मॉल के महाप्रबंधक देवीलाल से बात की तो उन्होंने भी यह स्वीकार किया कि बीते अप्रैल माह से मॉल में बंद हुए 11 स्पा सेंटरों के कारण मॉल में लोगों की आवाजाही बढ़ी है और मॉल का वातावरण भी अच्छा हो गया है…

(अजय गणपति, SSP, ऊधमसिंहनगर)
बहरहाल रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल के स्पा संचालकों की मनोकामना कब तक पूरी होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा पर इतना तो तय है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त रुख रखने वाले तेज तर्रार कप्तान अजय गणपति की कार्य प्रणाली की जिले में काफी सराहना हो रही है…कुल मिलाकर यह कहा जाए तो अपराध और अपराधियों के दृष्टि से उत्तराखंड के संवेदनशील जनपद ऊधमसिंहनगर में अगर बतौर SSP अजय गणपति जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी तैनात रहे तो निश्चित तौर पर जिले में कानून का इकबाल भी बुलंद रहेगा।

