बीते देर रात रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकार के नेतृत्व में पुलिस की आधा दर्जन टीम ने नैनीताल रोड पर मौजूद शहर की पॉश कॉलोनी ओमेक्स रिवेरा के मुख्य गेट के दाईं ओर स्थित लेमेडा विला नंबर 39 में छापा मार कर रुद्रपुर के 6 बिगड़ैल करोड़पति जुवारियों को गिरफ्तार कर कर लिया…सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम जैसे ही ओमेक्स के आलीशान विला नंबर 39 में पहुंची तो मौके पर मौजूद जुआरियों ने अपने विला को अंदर से बंद कर लिया पर पुलिस अपने चिर-परिचित अंदाज में जुआरी के शीश महल में दलबल के साथ दाखिल हो गई,जहां मौके से पुलिस को बापू की तस्वीर वाले 388100 रुपए नगद मिले…बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस ने स्क्रैप के काले कारोबार से करोड़ों रुपए कमाने वाले वाले और सुबह शाम ओम-ओम का जाप करने के साथ-साथ अपने पर्स में बापू की तस्वीर वाली नोटों की गड्डियां रखने वाले रुद्रपुर के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है…

उधर मौके पर भारी पुलिस बल को देखकर कमजोर दिल वाले नैनीताल रोड पर पूर्व में फर्नीचर के एक शोरूम का संचालन करने वाले कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…बताया यह भी जा रहा है कि मौके पर सिडकुल का एक फैक्ट्री मालिक भी मौजूद था, जो पुलिस को देखते ही अपना मुंह रुमाल से छिपाने लगा… सूत्रों के अनुसार रुद्रपुर के एक आलीशान सैलून के मालिक को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है…पुलिस को देखकर मौके से भागने का असफल प्रयास करने वाले गदरपुर और किच्छा के दो कारोबारियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है…

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस जुआरी के आलीशान विला पर बीते देर रात छापा मारा था, वहां काफी लंबे समय से जुए (Gambling) का अवैध कारोबार हो रहा था…बताया यह भी जा रहा है कि ओमेक्स रिवेरा से 6 करोड़पति जुआरियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों को लगातार गिरफ्तार जुआरियों को छुड़वाने के लिए शहर के कई सफेदपोश नेता लगातार सिफारिश के लिए फोन कर रहे थे पर जिले के कप्तान अजय गणपति के सख्त रुख के आगे किसी की भी एक न चली…लिहाजा पहले तो गिरफ्तार सभी जुआरियों को पंतनगर थाने में रात भर हवालात की हवा खानी पड़ी और हवालात में मच्छरों ने जो इनका खून चूस वो अलग…

(अजय गणपति, SSP, ऊधमसिंहनगर)
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान अमित कुमार पुत्र रामशरण दास निवासी लेमडा-39 विला ओमेक्स रिवेरा थाना पंतनगर,अशोक कुमार पुत्र सोना राम निवासी वार्ड नंबर चार थाना गदरपुर,अपूर्व कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सिविल लाइंस, आदर्श कॉलोनी थाना रुद्रपुर,अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी एईआईजेड एस-201 ओमेक्स थाना पंतनगर,मनवेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी लेमडा-18 विला ओमेक्स थाना पंतनगर और विवेक गुप्ता पुत्र नरेश चन्द्र गुप्ता निवासी फ्लैट नंबर एच-ए-401 ओमेक्स थाना पंतनगर के रूप में हुई है…पुलिस ने मौके से बरामद नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री को कब्जे में लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है…

पुलिस टीम में रुद्रपुर के CO रुद्रपुर वैभव सैनी, कोतवाल रुद्रपुर संजय पाठक, थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत, चौकी प्रभारी सिडकुल हेमंत कठैत, चौकी प्रभारी संजय वन नरेन्द्र सिंह अधिकारी, उप निरीक्षक प्रदीप पंत, धीरज टम्टा, संदीप शर्मा, एएसआई प्रकाश चंद्र बवाड़ी, हेड कांस्टेबल मनोज बोरा, कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर, हरि सिंह, सुरेंद्र रावत, कृपाल सिंह शामिल रहे…बहरहाल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की इस सख्त कार्रवाई से दीपावली के त्योहार के आस-पास रुद्रपुर में बड़े पैमाने पर करोड़ों का जुआ खेलने वाले शहर के मोटे जुआरियों और सट्टा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

