रुद्रपुर:डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम The Magic of Japan

खबर शेयर करें

डीपीएस रुद्रपुर में आज जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान” का आयोजन किया गया…इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जापान की भाषा, संस्कृति और अनुशासन से परिचित कराना था…कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी रहे,जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके है…विशिष्ट अतिथि के तौर पर रुद्रपुर नगर निगम के मेयर विकास शर्मा और जापान फाऊंडेशन के अध्यक्ष कोजी सतो भी उपस्थित रहे…सभी अतिथियों को उत्तराखंड का पारंपरिक पिछौड़ा भेंट कर स्वागत किया गया…

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध जापानी संगीत के साथ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई …इसके बाद विद्यार्थियों ने जापानी भाषा और संस्कृति पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं,जिनमें जापानी गीत-संगीत,प्रसिद्ध जापानी थिएटर और पारंपरिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं…इसके साथ ही जापान की संस्कृति,तकनीकी प्रगति और वहाँ के अनुशासन पर रोचक जानकारी भी बच्चों के साथ साझा की गई…कार्यक्रम में कुछ विद्यार्थियों ने पारंपरिक जापानी परिधान एवं कला शैली का सुंदर प्रदर्शन भी किया,विद्यार्थियों ने जापानी प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों के मार्गदर्शन मे ओरिगामी,कैलिग्राफी और जापानी व्यंजन बनाने जैसी गतिविधियों में भी प्रतिभाग किया…

विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए जापानी व्यंजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यालय में जापानी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की…स्कूल परिसर में इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को जापान की परंपराओं,कला और संस्कृति को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में यह साफ कहा कि नई भाषाएँ सीखने से ज्ञान बढ़ता है और विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने का अवसर भी मिलता है…उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और आमंत्रण के लिए विद्यालय का धन्यवाद भी किया…

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं तथा छात्रों को सीखने के नए अवसर प्रदान करती हैं…डीपीएस के चेयरमैन ने बताया कि छात्रों को और बेहतर तरीके से सीखने हेतु विद्यालय में स्किल लैब का उद्घाटन भी किया जा चुका है…विद्यालय परिसर में पूरा कार्यक्रम उत्साह,अनुशासन और सीखने की भावना से भरपूर रहा… विद्यार्थियों ने इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद लिया और जापानी भाषा एवं संस्कृति के प्रति अपनी रुचि भी व्यक्त की।