350 से अधिक तकनीकी अधिकारी,रेफरी और निर्णायकों की मौजूदगी में रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में बीते शनिवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की उपस्थिति में राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है…देश के 22 राज्यों से आए लगभग 1500 खिलाड़ी,350 से अधिक तकनीकी अधिकारी,रेफरी,निर्णायक,आयोजन अधिकारी और प्रशिक्षक इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं… राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन ने DPS विद्यालय परिसर को खेल महोत्सव का बड़ा स्वरूप भी प्रदान कर दिया है…

जहाँ जोश,अनुशासन,प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है…राष्ट्रीय चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए एस.पी.सॉल्वेंट के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल और रुद्रपुर सॉल्वेंट के निदेशक अशोक बंसल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल परिसर में उपस्थित रहे …मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल पहुंचे DM नितिन सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने,खेलों के प्रति खुद में अनुशासन विकसित करने और देशभर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का उत्कृष्ट अवसर भी प्रदान करती हैं…

जिलाधिकारी ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए यह भी कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं…कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि डीपीएस रुद्रपुर का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के सभी अवसर उपलब्ध कराना है…चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह भी कहा कि DPS विद्यालय निरंतर राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एक बड़ा मंच भी प्रदान कर रहा है…

राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के आज दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए,जहां देशभर से आए युवा तलवारबाजों ने अपनी तकनीक,गति,सटीकता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया…प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन भी प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली…प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क,तेज रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार संघर्ष किया…खिलाड़ियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन से दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का पूरा परिसर खेल भावना से सराबोर रहा…

***दूसरे दिन के प्रमुख पदक परिणाम**
कैडेट महिला सेबर वर्ग:
नव्या शर्मा — डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब — स्वर्ण पदक, कांटा थारुणिका — विबग्योर हाई, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु — रजत पदक, गीतिका चौहान — संस्कृति मॉडर्न स्कूल तथा नंदिनी जैन — शिव नादर स्कूल, सेक्टर-168, नोएडा — कांस्य पदक।

कैडेट पुरुष सेबर वर्ग:
वंश वंश — आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2, बीईजी रुड़की, हरिद्वार — स्वर्ण पदक, रैयान रैयान — गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा — रजत पदक, किशोरजीत सिंह थोंगाम — नॉर्थ प्वाइंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर तथा नैन ध्रुव — आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2, बीईजी रुड़की, हरिद्वार — कांस्य पदक।

जूनियर महिला फॉयल वर्ग:
मन्नत कौर — डीपीएस रुद्रपुर — स्वर्ण पदक; श्विति कुमार — डीपीएस रुद्रपुर — रजत पदक, फातिमा खान रिदा — एम्पायरियन स्कूल, मुंबई, रायगढ़ तथा शानवी वर्मा — एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वसुंधरा, गाजियाबाद — कांस्य पदक।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्कूल परिसर पहुंचे अतिथियों ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने बड़े स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए यह साफ कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ कई अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं…हम आपको बता दें कि डीपीएस रुद्रपुर में आयोजित हो रही ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगी…इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से आए 1500 से अधिक खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं।

