रुद्रपुर:DPS में 7 वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन,प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

खबर शेयर करें

रुद्रपुर के नामी दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज यानी 3 मई को प्रथम मिनी एवं 7वीं सब-जूनियर/जूनियर/कैडेट/सीनियर राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) के संयुक्त तत्वावधान में सकुशल रुप सबसंपन्न हुआ…चैम्पियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जय हिंद ऑटोटेक के MD तेज राम बघेल,विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोषाध्यक्ष पंकज शुक्ला,जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की और उत्तराखंड पुलिस के जिम्नास्टिक कोच इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र जोशी उपस्थित रहे…साथ ही फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मेंटर के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई…

DPS के वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे तेज राम बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि डीपीएस रुद्रपुर ने एक ही छत के नीचे अनेक खेल सुविधाएं प्रदान की हैं,जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे,साथ ही उन्होंने विद्यालय के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि डीपीएस रुद्रपुर शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है…उधर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संदेश में यह साफ कहा कि फेंसिंग जैसे तकनीकी और अनुशासनात्मक खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं…

खेल खिलाड़ियों में न केवल शारीरिक फुर्ती और मानसिक एकाग्रता को विकसित करता है,बल्कि निर्णय लेने की क्षमता,आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों को भी सशक्त बनाता है..उन्होंने सभी खिलाड़ियों विजेताओं,प्रतिभागियों,अभिभावकों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा हैं लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निरंतर अभ्यास ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है…विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह भी कहा कि डीपीएस रुद्रपुर सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता रहेगा,ऐसे प्रतियोगी मंच ही भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नींव रखते हैं…

प्रतियोगिता में एपे,फॉयल और सेबर विधाओं के अंतर्गत मुकाबले आयोजित किए गए…जिनमें काशीपुर,हल्द्वानी,रुद्रपुर,हरिद्वार, देहरादून,नैनीताल और अल्मोड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया…दरअसल इस प्रतियोगिता को आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित गया है,जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा…प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन,तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया…अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की…विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया।