Ad

रुद्रपुर:21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन,एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खबर शेयर करें

रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित 6 दिवसीय 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का आज भव्य समापन समारोह उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हो गया…प्रतियोगिता के पांचवें और छठे दिन आयोजित एपी स्पर्धाओं में देशभर से आए खिलाड़ियों ने मेन्स एवं वुमेन्स व्यक्तिगत तथा टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया…समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाश्नी उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री शंकर कोरंगा भी मौजूद रहे…इसके अतिरिक्त उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र बिष्ट,जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की,प्रख्यात व्यवसायी मनोज अग्निहोत्री,गवर्नमेंट एडवोकेट अमित भट्ट,अतिरिक्त महाधिवक्ता हाईकोर्ट नैनीताल जगजीत सिंह विर्क और राजेन्द्र श्रीधर उपस्थित रहे…

समापन समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल के वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर की गरिमामयी उपस्थिति भी रही…समारोह के दौरान JPS रुद्रपुर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कुमाऊँनी लोकनृत्य ने सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी उपस्थित लोगों ने खूब सराहा…कैडेट वुमेन्स एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा की अंचल अंचल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया,जबकि हरियाणा की प्रांजलि प्रांजलि ने रजत पदक हासिल किया उधर केरल की अंबिका अनाथा और चंडीगढ़ की गायत्री शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किए…वहीं कैडेट मेन्स एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा के यश यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया,जबकि मणिपुर के जैकब थिंगुजम ने रजत पदक हासिल किया उधर मणिपुर के दीपु खुमान लाइकुराम और हरियाणा के धैर्य धैर्या ने कांस्य पदक प्राप्त किए…

टीम स्पर्धाओं में कैडेट टीम वुमेन्स एपी वर्ग में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता,जबकि पंजाब की टीम उपविजेता रही… मणिपुर और महाराष्ट्र की टीमों ने कांस्य पदक अपने नाम किए…वहीं कैडेट टीम मेन्स एपी वर्ग में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मणिपुर की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया और उत्तराखंड एवं तमिलनाडु की टीमों ने कांस्य पदक अपने नाम किए…प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ओवरऑल चैंपियनशिप विजेताओं की भी घोषणा की गई…कैडेट वुमेन्स वर्ग में हरियाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया,जबकि पंजाब दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहे…वहीं कैडेट मेन्स वर्ग में हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एफआई (FAI) दूसरे स्थान पर रहा और मणिपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी तकनीकी अधिकारियों,टीओज़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी अधिकारियों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी…समापन समारोह में मुख्य अतिथि दिवेश शाश्नी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं…साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी…

वहीं विशिष्ट अतिथि शंकर कोरंगा ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी,उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रहा और आने वाले समय में रुद्रपुर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करते हुए दिखाई देंगे…उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत,अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया…अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिलती है…उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया…छह दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया…प्रतियोगिता के सफल आयोजन से रुद्रपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।