रुद्रपुर:DPS में आयोजित हुए प्रीमियर बैडमिंटन लीग का हुआ भव्य समापन

खबर शेयर करें

ऊधमसिंहनगर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए प्रथम चार दिवसीय डीपीएस रुद्रपुर प्रीमियर बैडमिंटन लीग का भव्य समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया है…DPS में संपन्न हुई इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में 25 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया…कुमाऊं मंडल के प्रमुख शहर हल्द्वानी,नैनीताल,अल्मोड़ा,रुद्रपुर,किच्छा और लालपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभा करने के लिए खिलाड़ी बड़ी संख्या में DPS पहुंचे थे….पूरे आयोजन के दौरान 300 से अधिक मुकाबले खेले गए लिहाजा खिलाड़ियों के मध्य प्रतियोगिता में रोमांच और उत्साह बना रहा…प्रीमियर बैडमिंटन लीग के समापन समारोह के अवसर पर उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव बी.एस.मनकोटी मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे…

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर राज जैन,सचिव विष्णु सक्सेना, नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, जिम्नास्टिक एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा और वरिष्ठ कर सलाहकार भूपेश चंद्र दुमका भी मौजूद रहे…कार्यक्रम का शुभारंभ DPS के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक पंजाबी नृत्य से हुआ,तत्पश्चात अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया… प्रतियोगिता में अंडर-9,अंडर-11,अंडर-13,अंडर-15, अंडर-17 वर्गों में सिंगल्स और डबल्स मुकाबले आयोजित किए गए…प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल के साथ-साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया…

विजेताओं की सूची:
अंडर-9 बालक सिंगल्स–चैत्विक साह (गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल)
अंडर-9 बालिका सिंगल्स– अद्विका जोशी (किंग्स फोर्ड)
अंडर-11 बालक सिंगल्स– सिद्धार्थ नेगी (डीपीएस हल्द्वानी)
अंडर-11 बालिका सिंगल्स– वर्णिका पंत (अमेनिटी पब्लिक स्कूल)
अंडर-13 बालक सिंगल्स–प्रवर वर्मा (सेंट जोसेफ स्कूल, नैनीताल)
अंडर-13 बालिका सिंगल्स– प्रत्युषा रावत (बीएलएम अकादमी, हल्द्वानी)
अंडर-13 बालक डबल्स– लक्षित त्रिपाठी एवं वैभव बन्कोटी (शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी)
अंडर-15 बालक सिंगल्स– करण लोहानी (डीपीएस रुद्रपुर)
अंडर-15 बालिका सिंगल्स– हर्षिता (शेमफोर्ड स्कूल, हल्द्वानी)
अंडर-15 बालक डबल्स– करण लोहानी एवं रुबल गौर (डीपीएस रुद्रपुर)
अंडर-17 बालक सिंगल्स– करण लोहानी (डीपीएस रुद्रपुर)
अंडर-17 बालिका सिंगल्स– हर्षा भारद्वाज (आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर)
अंडर-17 बालक डबल्स – करण लोहानी एवं रुबल गौर (डीपीएस रुद्रपुर)
अंडर-17 बालिका डबल्स– मान्शा वर्मा एवं तनरूप कौर (डीपीएस रुद्रपुर)

प्रतियोगिता के समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर राज जैन ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर ने वातानुकूलित बैडमिंटन कोर्ट बनाकर खिलाड़ियों को जिले में उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुविधा प्रदान की है…इससे खिलाड़ियों को जहां एक तरफ बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे,वहीं दूसरी तरफ खेल सुविधाओं के मद्देनजर विद्यालय का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत हुआ है…कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि बी.एस मनकोटी ने DPS के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर और समस्त डीपीएस परिवार को हाल ही में आए दसवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में राज्य टॉपर हर्षा अरिप्रसाथ की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी…साथ ही उन्होंने कहा कि DPS रुद्रपुर शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है…खेल भावना,अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि ने यह भी साफ कहा कि इतने भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए वो सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हैं…


(सुरजीत सिंह ग्रोवर,अध्यक्ष,DPS रूद्रपुर)

DPS के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विजेताओं,प्रतिभागियों, अभिभावकों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का एक सशक्त मंच भी है…हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं,लेकिन निरंतर प्रयास,समर्पण और सकारात्मक सोच ही सच्चे चैंपियन की एक विशिष्ट पहचान है…विद्यालय के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि आज का खेल मैदान ही कल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पहली सीढ़ी है…DPS रुद्रपुर सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करता रहेगा…कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विद्यालयों से आए सभी कोचों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया…हम आपको बता दें कि इस प्रकार का सम्मान विद्यार्थियों को निरंतर प्रशिक्षण देने,उनके खेल कौशल को निखारने और उन्हें भविष्य के लक्ष्यों के लिए तैयार करने हेतु खेलों के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जाता है।