रुद्रपुर:DPS और जेसीज के विद्यार्थियों ने फिर रचा इतिहास,12वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में हासिल किया पहला स्थान

खबर शेयर करें

सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल और जेसीज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा इस वर्ष भी कायम रहा …जहां एक तरफ डीपीएस की सुनंदा खंडेलवाल और जेसीज की 12वीं की छात्रा प्राची मटेला ने इस बार 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी जिले में रोशन किया है…वहीं दूसरी तरफ कॉमर्स वर्ग में डीपीएस के लावेन्या गर्ग 97% प्रतिशत और नमन धौंडियाल 97% प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया…उधर जेसीज पब्लिक स्कूल की इशिता सैनी ने विज्ञान वर्ग में 97% अंक लेकर द्वितीय स्थान और आस्था यादव ने वाणिज्य वर्ग में 96.8% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है…

डीपीएस विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार और अभिभावकों के साथ-साथ क्षेत्र में भी हर्ष का वातावरण व्याप्त है…विद्यार्थियों की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी निश्चित तौर पर उच्चतम सफलता को भी प्राप्त कर सकते है…इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर,वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर जी और प्राचार्य चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए यह कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है…

उधर जेसीज विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए यह कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास,अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम से ही विद्यालय को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है…साथ ही साथ सचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपना लक्ष्य प्राप्त करने और प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा…

(सुरजीत सिंह ग्रोवर,अध्यक्ष DPS और सचिव,JPS)

कुल मिलाकर कहा जाए तो डीपीएस और जेसीज के विद्यार्थियों को मिली इस शानदार सफलता का श्रेय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डीपीएस के अध्यक्ष और जेसीज के सचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर का जाता है,उनके कुशल निर्देशन में ही रुद्रपुर के उपरोक्त दोनों प्रतिष्ठित विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गौरवशाली परम्परा को कायम रखते हुए एक बार फिर 12वीं की परीक्षा में शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर जिले में अपना नमनरोशन किया है।