रुद्रपुर:देव होम्स के मालिक दीपक जोशी ने करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किया अवैध निर्माण,तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक ने जारी किया नोटिस

खबर शेयर करें

मुलायजा फरमाइए…दौलत के नशे में बिल्डर सभी हदें पार कर गया,सरकारी ज़मीं को भी अपनी जागीर समझ गया…जी हां, रुद्रपुर के नामी बिल्डर एवं देव होम्स के मालिक दीपक जोशी द्वारा रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने ग्राम खानपुर पूर्व में NH से लगाती हुई लगभग 14 एकड़ भूमि पर एक बड़ी कॉलोनी विकसित की जा रही है.. निर्माणाधीन कॉलोनी के मध्य करोड़ों रुपए के बाजार मूल्य की डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने को लेकर तहसीलदार रुद्रपुर के निर्देश पर बीते 18 जुलाई को संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक ने बिल्डर दीपक जोशी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर संबंधित भूमि से जुड़े हुए दस्तावेजों को तलब किया था,लेकिन तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए नोटिस जारी होने के 10 दिनों बाद भी बिल्डर द्वारा अधोहस्ताक्षरी के समक्ष संबंधित भूमि के दस्तावेज पेश नहीं किए है…

उधर इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार रुद्रपुर दिनेश कुटोला ने आज यह साफ कहा कि जल्द ही तहसील प्रशासन बिल्डर दीपक जोशी एवं आदि द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर किए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू करेगा…तहसीलदार ने यह भी साफ कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में जितना भी खर्च आएगा वो भी संबंधित बिल्डर से ही वसूला जाएगा…उधर तहसील प्रशासन के अनुसार ग्राम खानपुर पूर्व में बिल्डर द्वारा विकसित की जा रही लगभग 14 एकड़ भूमि में अन्य कई लोग भी पार्टनर के तौर पर शामिल हैं…दरअसल एक गोपनीय शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार के निर्देश पर कानूनगो और स्थानीय पटवारी ने जब रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगाती हुई ग्राम खानपुर पूर्व में संबंधित बिल्डर द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी की पैमाइश की तो डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा कर बिल्डर द्वारा अवैध निर्माण करने के इस पूरे मामले का खुलासा हो गया…

हम आपको बता दें कि लगभग 1100 करोड रुपए की लागत से बने नवनिर्मित रुद्रपुर बाईपास रोड के निर्माण के बाद से जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं…जहां एक तरफ रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगाती हुई जमीनों का बाजार मूल्य अब लगभग 6 करोड़ से लेकर 12 करोड रुपए प्रति एकड़ हो चला है,वहीं दूसरी तरफ सर्किल रेट के हिसाब से NH से लगे हुए ग्राम खानपुर पूर्व में डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि का मूल्य लगभग 2 करोड़ 86 लाख रुपए है…उधर सूत्रों की माने तो बिल्डर द्वारा खानपुर पूर्वी से लगाती हुई लगभग 14 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी के अधिकांश प्लॉट बिक भी गए हैं…उक्त भूमि पर बिल्डर अवैध रूप से कॉलोनी काट रहा है या फिर वैध तरीके से इस बात की भी जांच की जा रही है…बहरहाल अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में तहसील प्रशासन करोड़ों रुपए की अपनी सरकारी भूमि को कब तक बिल्डर दीपक जोशी के कब्जे से मुक्त करवाता है ?