Ad

रुद्रपुर:जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह,बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आज छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह 2026 का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ…स्कूल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाइटन कंपनी के पूर्व नॉर्थ मैन्युफैक्चरिंग हेड संजय सिंघल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और विद्यार्थियों के मधुर स्वागत गीत के साथ हुआ… कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुधांशु पंत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अनुशासन,उत्तरदायित्व और समर्पित नेतृत्व के महत्व पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए…

स्कूल परिसर में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित जूनियर और सीनियर छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद की गरिमा के साथ-साथ दायित्वों की शपथ भी दिलाई गई…स्कूल में हेड बॉय के लिए जहां एक तरफ प्रतिभावान छात्र शुभ शर्मा का चयन हुआ,वहीं दूसरी तरफ स्कूल की हेड गर्ल के लिए सोनम वर्मा का चयन हुआ…स्कूल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कुमाऊँनी लोकनृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया… कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे संजय सिंघल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और सुदृढ़ चरित्र के साथ नेतृत्व करने का संदेश दिया…

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने यह भी साफ कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान का संतुलन ही व्यक्ति को जीवन में अपने लक्ष्य तक पहुँचाता है…विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के नेतृत्वकर्ता और राष्ट्र निर्माता हैं…स्कूल के महासचिव ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विद्यालय परिवार के समर्पित प्रयासों की सराहना भी की… इस दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को उनके अनुशासन, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए रैंक प्रदान कर सम्मानित भी किया गया…कार्यक्रम के दूसरे चरण में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 10 और 12 के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया…

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मानविकी वर्ग में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में द्वितीय और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 12 वीं की छात्रा प्राची मटेला को सम्मानित किया गया…इसके अतिरिक्त पूर्वी (96.40%) गुंजन मेलकानी (95.80%) विज्ञान वर्ग में ईशिता सैनी (97%) गरिमा पाठक (95.80%) अंश सोनकर (94.20%) और वाणिज्य वर्ग में आस्था यादव (96.80%) गुरकीरत कौर (95.60%) के साथ-साथ तनु पाठक (95.40 %) को भी सम्मानित किया गया…
कक्षा 10 में अंश श्रीवास्तव (99%) माही सिंह (98.80%) प्रत्यूष कुमार नंदा (98.80%) केशिका डसीला (98.60%) हरमन रीत कौर (98.60%) और सक्षम शर्मा (98.60%) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार ट्रॉफी के साथ प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए…इसके अतिरिक्त पेंटिंग,मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षाए,हिंदी,संस्कृत,अंग्रेज़ी,सामाजिक विज्ञान,विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले लगभग 48 विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी के साथ-साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया…

इसके अलावा उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समर्पित शिक्षकों को उनके अथक मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया…उधर सेक्शन हेड लतिका अरोरा ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए यह कहा कि उत्कृष्टता,निरंतर परिश्रम,दृढ़ संकल्प के साथ ही दृढ़ विश्वास से ही नेतृत्व उत्तरदायित्व का विकास होता है… लतिका अरोरा ने विद्यालय परिवार की ओर से नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों,मेधावी विद्यार्थियों,एनसीसी कैडेट्स और जेसीज़ परिवार के सभी सदस्यों को इस गौरवपूर्ण अविस्मरणीय समारोह की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ के साथ ही धन्यवाद भी ज्ञापित किया।