बीते 27 अगस्त को रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन’ कार्यक्रम में युवाओं और युवा राज्य नेतृत्व के बीच संवाद,विचार-विमर्श एवं सहभागिता का एक प्रभावशाली मंच बना…कार्यक्रम में उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ…स्कूल परिसर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट करने के बाद पारंपरिक तिलक लगाकर आत्मीय रूप से स्वागत किया गया…

इस अवसर पर कार्यक्रम में रुद्रपुर के युवा महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी,शिक्षा विभाग के अधिकारी,विशिष्ट अतिथि और विद्यालय प्रबंधन के विशिष्ट लोग भी मौजूद रहे उपस्थित रहे… कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रश्न-उत्तर सत्र रहा,जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 850 विद्यार्थियों ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सीधे तौर पर संवाद स्थापित किया…

विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों,विचारों,जिज्ञासाओं और भविष्य की आकांक्षाओं को CM धामी के समक्ष रखा…उधर मुख्यमंत्री ने भी विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता और उत्साहपूर्वक उत्तर देते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया…इस अवसर ने विद्यार्थियों को न केवल उनके विचार व्यक्त करने का अवसर दिया, बल्कि राज्य के विकास और भविष्य को लेकर नई दृष्टि एवं प्रेरणा भी प्रदान की…मुख्यमंत्री युवा मंथन की पहल का उद्देश्य युवाओं और राज्य के नेतृत्व के बीच संवाद को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं की आकांक्षाओं को समझना एवं उन्हें राज्य के विकास की प्रक्रिया से जोड़ना है…

जेसिस पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित हुआ यह पूरा कार्यक्रम इसी उद्देश्य की सफल अभिव्यक्ति के रूप में सामने आया…इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर के द्वारा मुख्यमंत्री को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान और स्मृति चिन्ह के तौर पर एक सुंदर पेंटिंग भेंट की गई..CM को भेंट की गई पेंटिंग स्पष्ट रूप से यह संदेश दे रही थी कि उत्तराखंड की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है साथ ही युवाओं के विचार और सपने भी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं…

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है…आज के युवा विद्यार्थी अपने सपनों,विचारों और आकांक्षाओं साथ राज्य को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए अति उत्सुक है…कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन’ का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया,जिसे युवाओं और राज्य नेतृत्व के बीच बेहतर संवाद की एक सार्थक पहल के रूप में याद किया जाएगा।

