रुद्रपुर:10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 100% अंक प्राप्त कर इतिहास रचने वाली DPS की छात्रा हर्षा को CBSE मुख्यालय ने दिया विशेष आमंत्रण

खबर शेयर करें

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का एक नया अध्याय लिखते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की मेधावी छात्रा हर्षा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है…यह सफलता न केवल DPS रुद्रपुर के लिए गर्व का विषय है,बल्कि पूरे जनपद और राज्य के लिए भी प्रेरणादायक है…हर्षा की इस शानदार उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण,अनुशासन,निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है…

हर्षा की कठिन मेहनत से मिली सफलता ने आज उन्हें देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की श्रेणी में विशिष्ट स्थान दिलाया है… हर्षा की इस असाधारण उपलब्धि के सम्मान में नई दिल्ली स्थित सीबीएसई द्वारा हर्षा,उनके अभिभावक,DPS के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाईस चेयरमेन हरमन सिंह ग्रोवर को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया…दिल्ली में आयोजित हुए सम्मान समारोह में शिक्षा जगत के शीर्ष अधिकारियों ने हर्षा को कठिन परिश्रम से मिली सफलता के लिए उनकी सराहना भी की गई… इस दौरान मौके पर सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता (IAS), परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज निदेशक (संबद्धता) और जे.पी. चतुर्वेदी ने हर्षा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की…

CBSE के अधिकारियों ने हर्षा की मेहनत,लगन और दृढ़ निश्चय की प्रशंसा करते हुए यह साफ कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ निश्चित तौर पर देश के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं…साथ ही संयम भारद्वाज जी ने हर्षा को सीबीएसई पॉडकास्ट के लिए भी निमंत्र्ण दिया…उन्होंने हर्षा के अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके समर्पित मार्गदर्शन के लिए उनकी सराहना भी की…डीपीएस रुद्रपुर के शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने भी विशेष रूप से हर्षा की प्रशंसा करते हुए यह कहा कि वर्तमान समय में DPS ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित किए है…

विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर हर्षा की सफलता को संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता,अनुशासन और समर्पित शिक्षण पद्धति का परिणाम बताया…DPS के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा…हर्षा की इस उपलब्धि ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार किया है…हर्षा की ये सफलता निश्चित तौर पर आने वाली पीढ़ियों के लिए यह आदर्श स्थापित करती है कि कठिन परिश्रम,आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है…उधर DPS विद्यालय परिवार के शिक्षकों,विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी हर्षा को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना भी की।