Ad

रुद्रपुर:शिव अरोड़ा के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का किया कार्य,1084 करोड़ की लागत से बनी बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का काम हुआ लगभग पूरा…जल्द होगी जनता को समर्पित-सांसद,अजय भट्ट

खबर शेयर करें

रुद्रपुर की बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का काम लगभग पूरा हो गया है, नैनीताल लोकसभा के भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अंतिम चरण में पहुंच चुकी रिंग रोड का बीते 7 अप्रैल को भाजपा विधायक शिव अरोड़ा और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ स्थालीय निरीक्षण किया… रिंग रोड के निरीक्षण से पूर्व NHAI के अधिकारियों ने मानचित्र के माध्यम से सांसद अजय भट्ट को रिंग रोड के सभी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी…रिंग रोड/बाईपास का निरीक्षण करने के बाद सांसद अजय भट्ट ने यह कहा कि रिंग रोड का निरक्षण कर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है…साथ ही अजय भट्ट ने यह भी कहा कि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने इस रिंग रोड के निर्माण हेतु मेरे पहले कार्यकाल में मुझे एक पत्र सौंपा था,जिस पत्र के आधार पर लगातार दिल्ली में केंद्र सरकार से मैंने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का सकरात्मक प्रयास किया और जिसका सुखद परिणाम आज जनता के सामने रिंग रोड के तौर पर आप सबके समक्ष यथार्थ रूप से मौजूद है…

सांसद अजय भट्ट ने यह भी कहा कि 1084 करोड़ की लागत से बनी 21 किलोमीटर लंबी रिंग रोड ने अब मूर्त रूप ले लिया है…रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट के साथ विधायक शिव अरोड़ा शिव अरोरा,मेयर विकास शर्मा,एनएच PD अंचल जिंदल,एडीएम कौस्तुभ मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर,मुकेश पाल, लनिमित्त शर्मा,राधेश शर्मा,बीनू कुमार,पवन राणा,मनोज मदान,राजेश कामरा,मोहित चड्डा,मोर सिंह,अनमोल, संदीप राव,सुरेंद्र कुमार,विजय तोमर,जीतेन्द्र संधू और मनोज मदान सहित कई लोग मौजूद रहें…भाजपा सांसद ने रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण कर यह भी कहा कि निश्चित रूप से रिंग रोड के प्रारंभ होने के बाद रुद्रपुर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी और भारी वाहन रिंग रोड के माध्यम से अब सीधे शहर से बाहर निकल जाएंगे…

हम आपको बता दें कि रुद्रपुर के विकास को नई गति देने वाले इस रिंग रोड में 20 स्थानों पर ओवरब्रिज,अंडर पास,व्हीकल ओवर पास बने हैं…कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रुद्रपुर के विकास के लिए रिंग रोड निश्चित तौर पर मिल का पत्थर भी साबित होगा…रिंग रोड के माध्यम से जहां एक तरफ सिडकुल निकलने वाले भारी वाहनों की अब शहर के बाहर से आवाजाही होगी,वहीं दूसरी तरफ रिंग रोड से किच्छा क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले वाहन भी बिना किसी जाम में फंसे सीधे निकल सकेंगे… लिहाजा रुद्रपुर शहर में वाहनों का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी…NHAI के अधिकारियों अनुसार शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को देखते हुए इसी महीने रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी…राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने भाजपा सांसद को यह भी बताया है कि रिंग रोड का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है…फिलहाल रिंग रोड पर रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है और इस माह रिंग रोड जनता को समर्पित कर दी जाएगी।