जी हां,वर्ष 2022 से पूर्व विधायक रहते हुए रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के नवरत्नों में से सबसे खास दरबारी के का दायित्व विकास सागर ही निभा रहे थे…यहां तक की ठुकराल के प्रातः कालीन दरबार में विकास सागर घंटों मौजूद रहते थे और फरियादियों की सुनवाई के दौरान ठुकराल के साथ जमकर ठहाके भी लगते थे…उस दौरान ठुकराल अपने सबसे विश्वास पात्र दरबारी विकास सागर के यहां आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भी प्रतिभा करते थे…

उधर वर्ष 2022 में जब राजकुमार ठकराल का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा हाई कमान ने चुनाव में टिकट काट दिया तो पार्टी से ठुकराल की दूरी बनने साथ-साथ विकास सागर से भी दूरी बन गई…दरअसल विश्वसनीय सूत्रों के माने तो ठुकराल के दरबार में ठुकराल द्वारा दिए गए एक आपत्तिजनक बयान को रिकॉर्ड कर सागर ने ही वर्ष 2022 के चुनाव से पूर्व सोशल मीडिया में वायरल करने में बड़ी भूमिका निभाई थी, जबकि ठुकराल यह आज तक कहते हैं कि उसे दौरान वायरल किया गया आपत्तिजनक ऑडियो AI द्वारा बनाया गया था…

इसके बाद सागर का ठुकराल से तो नाता टूट गया पर रुद्रपुर के विधायक से सागर का नाता बना रहा और आज भी विकास सागर रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के काफी नजदीकी है…डंपर चालकों से उगाही के मामले में ठकराल की आवाज बुलंद करने के बाद पुलिस ने विकास सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है,उधर विकास सागर में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चे के महामंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया है..

इस पूरे मामले पर विकास सागर का यह कहना है कि यह राजकुमार ठुकराल की उनके खिलाफ एक सोची समझी साजिश है …विकास सागर का यह भी कहना है कि ठुकराल के द्वारा जो स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं उसमें कहीं भी डंपर चालकों से रंगदारी के तौर पर रुपए मांगने की बात प्रमाणित नहीं होती है…हालांकि विकास सागर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद ठुकराल को BJP सरकार और जिला पुलिस के खिलाफ पॉलीटिकल हमला करने का मौका भी मिल गया है पर इतना तो तय है कि विकास सागर में कुछ तो ऐसी खास खूबी है कि वो विधायक रहते हुए पहले ठुकराल और अब शिव अरोड़ा की नाक का बाल बने हुए हैं…

फिलहाल इस पूरे मामले में रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा चुप्पी साधे हुए हैं,जबकि ठुकराल ने विकास सागर और मौजूदा भाजपा विधायक के खिलाफ बयान देकर यह साफ आरोप लगाया है कि विधायक शिव अरोड़ा के सानिध्य में ही विकास सागर डंपर चालकों से करोड़ों रुपए की उगाही ही करता था…कुल मिलाकर अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पुलिस इस पूरे मामले में किसी निष्कर्ष तक पहुंचेगी… जबकि शहर में अब चर्चाओं का बाजार यह भी गर्म है कि “तो क्या कभी अपने सबसे खास दरबारी रहे विकास सागर खिलाफ अब राजकुमार ठुकराल ही बुन रहे षड्यंत्र का जाल” ?

