रुद्रपुर के नामी दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार के लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और हरमन सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “ऐकैडैलीट अवार्ड–2026” से दिल्ली में सम्मानित किया गया है…DPS के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर को यह सम्मान “एड्यूलेजेंड” श्रेणी के अंतर्गत ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम (GSLC) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया…दरअसल यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा जगत में उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण,नवाचार और समर्पण के माध्यम से शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है…सुरजीत सिंह ग्रोवर का चयन इस सम्मान के लिए होना उनके उत्कृष्ट नेतृत्व,संस्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान का सशक्त प्रमाण है…

हम आपको बता दें कि दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है…ग्रोवर के निर्देशन में DPS में शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास ,नैतिक मूल्यों के संवर्धन और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के समावेश पर विशेष बल दिया गया है,साथ ही साथ ग्रोवर के कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल,सांस्कृतिक गतिविधियों और सह-पाठ्यक्रमिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं…सुरजीत सिंह ग्रोवर की दूरदर्शी सोच,प्रबंधन क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण ने न केवल DPS को नई पहचान दिलाई है,बल्कि उनकी सकारात्मक विचारधारा ने विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों के बीच एक सशक्त विश्वास भी स्थापित किया है…

(सुरजीत सिंह ग्रोवर,अध्यक्ष,डीपीएस रूद्रपुर)
ग्रोवर का निरंतर प्रयास रहा है कि प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों से परिपूर्ण वातावरण प्राप्त हो, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार और सफल नागरिक बन सकें …यह सम्मान केवल DPS के अध्यक्ष की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि पूरे डीपीएस परिवार के लिए गर्व और गौरव का विषय है…विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए यह उपलब्धि अत्यंत प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक है,जो उन्हें और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है…डीपीएस परिवार के लिए यह गर्व और उल्लास का ऐतिहासिक क्षण है…पूरे DPS विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

