रूद्रपुर:जेसीज पब्लिक स्कूल का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन

खबर शेयर करें

रुद्रपुर के गंगापुर रोड पर स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% दर्ज कराया है… हम आपको बता दें कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में जेसीज पब्लिक स्कूल के कुल 281 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे…बोर्ड परीक्षा में स्कूल के होनहार छात्र अंश श्रीवास्तव ने जहां एक तरफ 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी तरफ प्रत्यूष कुमार नन्दा और माही सिंह ने 98.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय प्राप्त किया…जबकि सक्षम शर्मा,हरमनरीत कौर और केशिका डसीला ने 98.6 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया …उधर उत्कृष्टता की श्रेणी में 84 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये,जो अपने आप में एक कीर्तिमान है…परीक्षा में विभिन्न विषयों में 45 परीक्षार्थियों ने 100% अंक प्राप्त किये, जबकि ए0आई0 में 22,विज्ञान में 01,सामाजिक विज्ञान में 03, हिन्दी में 03,अंग्रेजी में 11 और संस्कृत में 05 विद्यार्थियों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किया,जो निश्चित तौर पर विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है…

विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए सफल विद्यार्थियों को जहां एक तरफ शुभकामनाएँ दीं,वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन,सतत् प्रयास,अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की मेहनत को दिया…उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपना लक्ष्य इसी प्रकार से प्राप्त करने और प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएँ देते हुए यह भी साफ कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार से दृढ़ संकल्पित रहेगा…इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त,प्रधानाचार्य आर.डी.शर्मा और मुख्य अध्यापिका लतिका अरोरा ने परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की…विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारीगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए काफी प्रसन्नता भी जाहिर की है…हम आपको बता दें कि शहर के इस प्रतिष्ठित विद्यालय ने सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रह कर अपनी परम्परा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पुनः शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।