रुद्रपुर के किच्छा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10 वीं के बोर्ड परीक्षा में सफलता का इतिहास रचते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है…DPS रुद्रपुर के इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है…10 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम ने DPS की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है…विद्यालय की मेधावी छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ ने तो 100% अंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक और बड़ी प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है… हर्षा की ये सफलता उनके अथक परिश्रम,दृढ़ संकल्प,समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है… हर्षा ने अपनी इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रुद्रपुर का नाम भी राज्य और देश में रोशन किया है…

उधर DPS के छात्र वंश कौशिक ने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.8%,अनमोल बर्तवाल ने 98.6%,मान्या गोयल ने 98.2%, स्वस्तिका पटेल ने 98.2%,ओजस्वी परिहार ने 96.6% और सिदकप्रीत पुरी ने 96.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव को बढ़ाया है…DPS में अध्यनरत विद्यार्थियों के इन शानदार परिणामों से पूरा विद्यालय परिवार और छात्रों के अभिभावक भी काफी उत्साहित है…विद्यार्थियों की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन,अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी निश्चित ही उच्चतम सफलता को भी प्राप्त कर सकते हैं…उधर विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर DPS के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर,वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर और प्राचार्य चेतन चौहान ने भी सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए यह साफ कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है…

साथ ही उन्होंने विशेष रूप से हर्षा की उपलब्धि की सराहना करते हुए यह कहा कि इस प्रकार के परिणाम से न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा नई ऊंचाइयों तक पहुंचती है,बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित और उन्हें प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है… स्कूल के प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया…विद्यालय प्रशासन और समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह विश्वास भी दिलाया कि वो भविष्य में भी इसी प्रकार से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे…कुल मिलाकर कहा जाए तो दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों और शिक्षकों की यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन,सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

