रुद्रपुर:जिले में धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस,कुमार ऑटोव्हील्स के इलेक्ट्रिक वाहनों की फ्रीडम ड्राइव रही आकर्षण का केंद्र

खबर शेयर करें

जनपद ऊधमसिंहनगर में आज बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया…80 वें स्वतंत्रता दिवस पर आज जिले के एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन कर राष्ट्रसेवा,कर्तव्यनिष्ठा और सुरक्षा का संकल्प लिया साथ ही SSP अजय गणपति ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित भी किया …कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया…

(रुद्रपुर पुलिस लाइन और 31 वाहिनी पीएसी में हुआ ध्वजारोहण)

उधर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति से परिपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया…स्कूल परिसर में आयोजित हुए समारोह के विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी एवं राजकीय मेडिकल काॅलेज रुद्रपुर के डॉ.सृजन श्रीवास्तव और नेस्ले इंडिया PVT के चाटर्ड एकाउंटेंट गर्वित छाबड़ा भी मौजूद रहे…विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर,निदेशक और प्रधानाचार्य के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभा किया…

(जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम)

रुद्रपुर के लालपुर में स्थित जिले के प्रख्यात दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी आज स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया… स्कूल परिसर में आज DPS के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर,वाइस चेयरमैन हरमन सिंह और प्रधानाचार्य की मौजूदगी में ध्वजारोहण के बाद स्कूल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ…

(दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ ध्वजारोहण)

रुद्रपुर के 31वीं वाहिनी पीएसी में भी आज धूमधाम राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…इस दौरान बटालियन के सेनानायक देवेंद्र पींचा ने बटालियन परिसर में ध्वजारोहण भी किया…उधर रुद्रपुर नगर निगम में मेयर विकास शर्मा ने भी आज ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी…

(रुद्रपुर नगर निगम में मेयर विकास शर्मा ने किया ध्वजारोहण)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रुद्रपुर में कुमार ऑटोव्हील्स द्वारा “प्रदूषण से आजादी” के स्लोगन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की तिरंगे झंडे के साथ निकल गई बड़ी रैली आकर्षण का केंद्र बनी रही…इस रैली के आयोजकों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से देश और प्रदेश को प्रदूषण रहित बनाने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने का संदेश भी लोगों को दिया…

(कुमार ऑटोव्हील्स द्वारा आयोजित फ्रीडम ड्राइव EV रैली)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को “फ्रीडम ड्राइव” का नाम दिया गया था…इस वाहन रैली को तिरंगे झंडे के साथ ही बैनर और गुब्बारों से सजाया गया था… EV वाहन रैली कुमार ऑटोव्हील्स शोरूम से किच्छा रोड राधा स्वामी सत्संग तिराहे से फ्लाईओवर पर चढ़कर पूरे रिंग रोड से होती हुई वापस महिंद्रा के कुमार ऑटोव्हील्स शोरूम पर पहुंची, जहां महिंद्र इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों के साथ ही महिंद्रा शोरूम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।