रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए दसवें वार्षिक उत्सव में “दशावतार दिव्या गाथा” का अत्यंत भव्य आयोजन हुआ…DPS की स्थापना के दस गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित इस विशेष आयोजन में शिक्षा,संस्कृति भारतीय परंपरा और नैतिक मूल्यों का अनुपम संगम देखने को मिला…विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्कृष्टता,अनुशासन और सृजनात्मकता से अतिथियों, अभिभावकों के साथ-साथ दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया …DPS में आयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनुपम बंसल कार्यक्रम में मौजूद रहे…

DPS में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न क्षेत्रों में महारत हासिल रखने वाले विशेष अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा और बढ़ा दी… कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विशेष अतिथियों में उत्तराखंड के प्रमुख उद्योगपति एवं LSC infratech के MD शिव कुमार अग्रवाल,उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के लाइफटाइम प्रेसिडेंट निरवान मुखर्जी,जी.डी. बिड़ला मेमोरियल स्कूल,रानीखेत के पूर्व प्रधानाचार्य ए.के. माथुर, श्यामपुरिया एस्टेट के प्रबंधक दिनेश श्यामपुरिया,नारायण हॉस्पिटल & ट्रॉमा सेंटर के मालिक एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. प्रदीप अदलखा, डॉ .सोनिया अदलखा, जिले के मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री अनीता गुंजियाल, 31 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मनोज कत्याल और उप जिलाधिकारी गदरपुर अमृता शर्मा दी मौजूद रही…

दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए वार्षिक समारोह में रुद्रपुर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति, शिक्षाविद , प्रशासनिक अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायी और समाजसेवी भी सम्मिलित हुए… जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया…कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति से हुआ तत्पश्चात विद्यार्थियों ने भगवान विष्णु के दशावतार पर आधारित भव्य नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से धर्म, सत्य, साहस, करुणा, त्याग, विनम्रता, धैर्य और न्याय जैसे शाश्वत जीवन मूल्यों का प्रभावशाली मंचन किया…उत्कृष्ट मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, संगीत और विद्यार्थियों के जीवंत अभिनय ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया…

उधर कार्यक्रम में अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि अभिनेता सुशांत सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन की मंच से सराहना करते हुए उन्हें बड़े सपने देखने, अपनी संस्कृति एवं मूल्यों से जुड़े रहने के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया… कार्यक्रम में विशिष्ट स्थिति के तौर पर पहुंचे लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनुपम बंसल ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा की मंच से जमकर प्रशंसा की… अनुपम बंसल ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्य, संस्कार और आत्मविश्वास को भी विकसित कर रहा है…

उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर सीखने, मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है साथ ही अनुपम बंसल ने यह भी साफ कहा कि विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा श्रेष्ठ संस्कारों का ही उत्कृष्ट उदाहरण है…कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य चेतन चौहान ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं जोरदार अभिनंदन भी किया…

उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल के दस वर्षों की गौरवशाली यात्रा, शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल उपलब्धियों, नवाचार और समग्र शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्राप्त हो रही सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए यह साफ कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही विद्यालय का सर्वोच्च उद्देश्य है…कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए यह साफ कहा कि “दशावतार दिव्या गाथा” केवल एक वार्षिकोत्सव नहीं बल्कि दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के दस वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों, भारतीय संस्कृति, उत्कृष्ट शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उत्सव बनकर भी उभरा है।

