रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में गुरु पर्व के पावन अवसर पर अंतरविद्यालयी गुरबाणी शबद-कीर्तन प्रतियोगिता के दसवें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया…इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ.गुरप्रीत सिंह रम्मी (ऑक्सीजन मैन ऑफ इंडिया) और समर्पित समाजसेवी सरदार अमरजीत सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई…कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के निदेशक ने अतिथियों, प्रतिभागियों और समस्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला…इस प्रतियोगिता में जैन ग्लोबल स्कूल रुद्रपुर,कोलंबस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर,एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर,मॉम्स प्राइड स्कूल रुद्रपुर,मिल्टन एजुकेशनल अकादमी बिलासपुर…

न्यू एरा पब्लिक स्कूल दिनेशपुर,ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल बाजपुर, जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल धौलपुर,द ऑक्सफोर्ड अकादमी रुद्रपुर, 5 वीं शताब्दी विद्यालय लालपुर,ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत, रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल गदरपुर,ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल भीमताल, लिटिल चैम्पियनशिप स्कूल दिनेशपुर,आर्यमान विक्रम बिड़ला संस्थान हल्द्वानी,श्री दशमेश स्कूल बाजपुर,गुरुकुल किच्छा,जीनियस ग्लोबल एकेडमी बाजपुर,एसएमएस दत्ता नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा,स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर,गुरुकुल इंटरनेशनल हल्द्वानी,ब्लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल रुद्रपुर,नालन्दा सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा, मोनाड पब्लिक स्कूल गदरपुर…

स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल सितारगंज,पायनियर्स अकादमी जसपुर,रेनबो पब्लिक स्कूल रुद्रपुर,श्री गुरु नानक देव सिख पब्लिक स्कूल नानकपुरी और श्री गुरु नानक अकादमी नानकमता सहित ऊधमसिंहनगर,नैनीताल के साथ-साथ पीलीभीत जनपद के 30 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया…इस अंतरविद्यालयी गुरबाणी शबद-कीर्तन प्रतियोगिता में सरदार जसवंत सिंह (आकाशवाणी/ दूरदर्शन बरेली),भाई प्रभु सिंह-खालसा हल्द्वानी,ज्ञानी हरप्रीत सिंह-बिलासपुर और पूजा भट्ट रुद्रपुर,निर्णायक मंडल के सदस्य के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे…प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री दशमेश स्कूल बाजपुर,द्वितीय स्थान ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल पीलीभीत,तृतीय स्थान एमेनिटी पब्लिक और कोलंबस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया…

प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम में मौजूद सभी सभी दर्शकों द्वारा उत्साहवर्धन भी किया गया उधर
सर्वश्रेष्ठ राग गायन का खिताब पायनियर अकादमी जसपुर सर्वश्रेष्ठ वाद्य-यंत्र समन्वय खिताब रेनबो पब्लिक स्कूल रूद्रपुर,सर्वश्रेष्ठ हारमोनियम वादक का खिताब जीनीयस ग्लोबल अकैडमी बाजपुर, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा वाला कीर्तनी जत्थे का खिताब मॉम्स प्राइड स्कूल रूद्रपुर,सर्वश्रेष्ठ तबला वादक का खिताब द ऑक्सफोर्ड अकैडमी रूद्रपुर,सर्वाधिक उत्साहपूर्ण प्रस्तुति का खिताब आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट हल्द्वानी….

सर्वश्रेष्ठ उच्चारण एवं स्पष्टता का खिताब ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल भीमताल,सर्वाधिक भावपूर्ण/भक्तिपूर्ण प्रस्तुति का खिताब गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी,सर्वश्रेष्ठ परिचय/शब्द व्याख्या का खिताब श्री गुरु नानक स्कूल नानकपुरी,विशेष प्रशंसा पुरस्कार/जजों की पसंद का खिताब मिल्टन एजुकेशनल अकैडमी बिलासपुर,सर्वश्रेष्ठ स्वर उतार-चढ़ाव (वॉयस मॉड्यूलेशन) और गतिशीलता का खिताब न्यू एरा पब्लिक स्कूल दिनेशपुर,सर्वश्रेष्ठ सहयोगी गायक (संगत/कोरस) का खिताब रेड रोज कान्वेंट स्कूल गदरपुर…

सर्वश्रेष्ठ आलाप/मंगलाचरण का खिताब गुरुकुल किच्छा,सर्वश्रेष्ठ सुर-ताल स्थिरता का खिताब श्री गुरु नानक अकादमी नानकमत्ता, और सर्वश्रेष्ठ सामंजस्य (हार्मनी) का खिताब नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा को प्रदान किया गया…श्री गुरु नानक अकैडमी के सहजदीप सिंह को मोस्ट टैलेंटेड अवार्ड प्रदान किया गया…जेसिज पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजित हुए इस पूरे कार्यक्रम की सबसे अच्छी और सराहनीय बात यह रही की कार्यक्रम में जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर और डीपीएस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने बेहतरीन प्रस्तुति देने के बाद भी निष्पक्ष निर्णय के लिए स्वयं को निर्णायक प्रतियोगिता के अंतर्गत नहीं रखा…

कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट अतिथि ऑक्सीजन मैन डा० गुरप्रीत सिंह रम्मी जी ने पूरे कार्यक्रम की सराहना करते हुए यह कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का समावेश करते हैं…उधर दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष और जेसिज पब्लिक स्कूल के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान यह कहा कि आज के बदलते हुए परिवेश में मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता को समझते हुए विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति के साथ-साथ संस्कारों से परिचित कराना भी अति आवश्यक है…

सरदार सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह भी साफ कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को उभारने के साथ-साथ सभी धर्मों के प्रति आदर-सम्मान की भावना बनाये रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करता है…कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए…इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में प्रतिभा करने के लिए मंच से सभी शिक्षकों,विद्यार्थियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया…

हम आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया था,जिसमें डॉक्टर जसबीर कौर घुम्मन (सरहिंद पंजाब वाली) गदरपुर (डिस सरवाइकल सायटिका एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. संजय वर्मा (रिफ्लेक्सो कैरो एवं न्यूरोथैरेपिस्ट) रुद्रपुर ने मरीजों की नि:शुल्क जांच के साथ-साथ मरीज के स्वास्थ्य संबंधी ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया…उधर उत्साह पूर्ण वातावरण में विद्यालय में विद्यार्थियों,शिक्षकों,अतिथि गणों और आगंतुकों ने बड़े प्रेम के साथ लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया…जेसिस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए इस कार्यक्रममें शहर के कई गणमान्य महानुभावों ने शबद कीर्तन के द्वारा आध्यात्मिक चेतना के ज्ञान को आत्मसात किया।

