उत्तराखंड के शिक्षा जगत में शनिवार का दिन गौरवपूर्ण रहा… दरअसल इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा दसवीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक (सत प्रतिशत अंक) प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक की मेधावी छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित अपने कैम्प कार्यालय स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही मुख्यमंत्री ने हर्षा की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए हर्षा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं…इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि हर्षा की ये सफलता केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं,बल्कि जनपद ऊधमसिंहनगर के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड के लिए भी गर्व,प्रेरणा और सम्मान का विषय है…

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन,समर्पण और दृढ़ संकल्प से प्राप्त यह सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी…CM पुष्कर सिंह धामी ने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि हर्षा को मिला ये सम्मान देखकर अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे और भविष्य में उत्तराखंड के साथ-साथ भारत का नाम भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे…मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में DPS रुद्रपुर की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर,प्रधानाचार्य चेतन चौहान के साथ-साथ समस्त शिक्षकों और विद्यालय परिवार को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं…

CM धामी ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि DPS भविष्य में भी ऐसे ही प्रतिभाशाली और जिम्मेदार नागरिक तैयार करता रहेगा,जो उत्तराखंड के साथ साथ देश का नाम विश्वभर में गौरवान्वित करेंगे …उधर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए यह साफ कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की उनकी यह प्रेरणादायी पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करती है…उन्होंने यह भी कहा कि हर्षा की यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा,समर्पित शिक्षकों,अभिभावकों के विश्वास और छात्रा की अथक मेहनत का ही परिणाम है…

ग्रोवर ने यह भी कहा कि हर्षा को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मिला यह सम्मान न केवल हर्षा के लिए,बल्कि पूरे जनपद के साथ-साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर और पूरे उत्तराखंड के लिए भी गर्व का विषय है…उन्होंने यह भी कहा कि DPS का उद्देश्य केवल शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को ज्ञान,संस्कार,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण एक आदर्श नागरिक बनाना भी विद्यालय की प्राथमिकता है…DPS के अध्यक्ष ने यह भी साफ कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा,खेल,कला,विज्ञान,तकनीक,व्यक्तित्व विकास और नैतिक शिक्षा पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाता है …

उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि हर्षा की यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करेगी…गौरतलब है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा ने सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं की परीक्षा में 500 में से 500 (100 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि जिले के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है…मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में हर्षा को मिला यह सम्मान हर्षा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और अधिक गौरवशाली बनाने के साथ-साथ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में एक मिसाल भी कायम करता है।

