
रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में बीते 26 सितंबर से चल रहे सात दिवसीय सीबीएसई की राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप का समापन आज भव्य तरीके से संपन्न हो गया है…DPS रुद्रपुर में सात दिनों तक चले इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से आए 1,500 से भी अधिक खिलाड़ियों, 350 से अधिक तकनीकी अधिकारियों,रेफरी,निर्णायकों,प्रशिक्षकों और आयोजन अधिकारियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया…पूरे सप्ताह चली रोमांचक प्रतियोगिताओं के बाद आज विजेता खिलाड़ियों और विभिन्न वर्गों के ओवरऑल चैंपियन विद्यालयों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया…

DPS में आज आयोजित हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के अपर जिलाधिकारी राजस्व कौस्तुभ मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे…इस अवसर पर जिले के मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला,LSC इंफ्राटेक के निर्देशक एवं युवा उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल,त्रिमूर्ति इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड के MD महेश कपूर, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ.डी.के सिंह, सिल्वर लाइन प्रेस्टिज स्कूल के वाइस चेयरमैन नमन जैन और विशिष्ट अतिथि के तौर पर व्यवसायी राजेन्द्र श्रीधर भी मौजूद रहे…समापन समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ-साथ पदक भी प्रदान किए…

उधर मुख्य अतिथि के तौर पर समापन समारोह में पहुंचे जिले के अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने अपने संबोधन में यह कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं,बल्कि अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार भी हैं …ADM राजस्व कौस्तुभ मिश्रा ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ खेल भावना,टीम वर्क और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी देती हैं…DPS रुद्रपुर में सीबीएसई की राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर ADM कौस्तुभ मिश्रा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार और आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंच से शुभकामनाएं भी दी…

(कौस्तुभ मिश्रा,ADM,राजस्व,ऊधमसिंहनगर)
समापन समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के ओवरऑल चैंपियन विद्यालयों की घोषणा की गई…अंडर-14 बालक वर्ग में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, ब्राह्मणवाला, देहरादून…अंडर-14 बालिका वर्ग में शिव नाडर स्कूल, फरीदाबाद…अंडर-17 बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल,उत्तराखण्ड…अंडर-17 बालिका वर्ग में आईईएस पब्लिक स्कूल, रतीबड़ मेन रोड, भोपाल ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया…समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब अंडर-19 बालिका वर्ग में रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया…उधर प्रतियोगिता में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-13, रोहिणी, नई दिल्ली द्वितीय और जेसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर तृतीय स्थान पर रहा…

डीपीएस रुद्रपुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में आज हर्ष और उत्साह माहौल रहा…अंडर-19 बालक वर्ग में पी.एन.नेशनल पब्लिक स्कूल, सदर, गोरखपुर ने प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल,शंकर विहार नई दिल्ली ने द्वितीय और आदर्श इंटरनेशनल स्कूल,नया रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया… चैंपियनशिप के समापन समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल रूद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सभी प्रतिभागी विद्यालयों को बधाई देते हुए यह साफ कहा कि DPS में आयोजित हुई ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता केवल खेल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन,समर्पण,राष्ट्रीय एकता और उत्कृष्टता का उत्सव भी रही…

DPS रुद्रपुर के चेयरमैन ने राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी तकनीकी अधिकारियों, रेफरी,निर्णायकों,प्रशिक्षकों,टीम प्रबंधकों,स्वयंसेवकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए यह साफ कहा कि अंडर-19 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय ओवरऑल चैंपियन बनने की उपलब्धि रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार,खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक समर्पण एवं अथक परिश्रम का ही परिणाम है…गौरतलब है कि DPS रुद्रपुर में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया…रुद्रपुर में आयोजित हुई सीबीएसई की इस राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन,उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और रोमांचक मुकाबलों के साथ ही उत्तराखंड ने विद्यालयी खेलों के क्षेत्र में एक नई मिसाल भी कायम कर ली है।

