रुद्रपुर: DPS में 26 सितंबर से आयोजित होगी सात दिवसीय CBSE नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2026,दुबई के खिलाड़ी भी दिखाएंगे तलवारबाजी में अपना हुनर

खबर शेयर करें

खेल जगत में एक महत्वपूर्ण अध्याय को आगे बढ़ाते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा फैसिंग खेल को बढ़ावा देने की दिशा में CBSE नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप 2026 की मेजबानी का गौरव एक बार फिर से रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल को सौंपा है…DPS रुद्रपुर में राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा …DPS रुद्रपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में देशभर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के 350 से भी अधिक वि‌द्यालयों से लगभग 1500 युवा प्रतिभागी प्रतिभा करेंगे…इस चैम्पियनशिप में 22 से अधिक राज्यों के साथ-साथ दुबई से भी युवा प्रतिभागियों की सहभागिता हो रही है और 26 सितंबर से देवभूमि की धरती पर इस बार दुबई के खिलाड़ी भी तलवारबाजी में अपना हुनर दिखाएंगे…युवा खिलाड़ी अंडर-14,अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्गों में फॉयल (Foil),साब्रे (Sabre) और एपी (Épée) स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा,कौशल,अनुशासन के साथ-साथ खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे…

(सुरजीत सिंह ग्रोवर,चेयरमैन,DPS रूद्रपुर)

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आगामी 26 सितंबर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले युवा खिलाड़ियों और विदेशों से आने वाले खिलाड़ियों को भी तलवारबाजी के हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा…फेंसिंग के खेल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आने वाले प्रतिभागियों,प्रशिक्षकों के साथ-साथ खेल अधिकारियों की सहभागिता से DPS रुद्रपुर देश में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की एक महत्वपूर्ण मिसाल भी प्रस्तुत करेगा…DPS रुद्रपुर में 26 सितंबर से शुरू होने वाली इस राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे…DPS में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में शहर और राज्य के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे… 26 सितंबर से DPS में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवा ऊर्जा, खेल भावना,अनुशासन और उत्कृष्टता का एक बड़ा संगम होगा…

राष्ट्रीय तलवारबाजी की इस प्रतियोगिता में जहां एक तरफ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ फैसिंग खेल के प्रति नई पीढ़ी में उत्साह,रुचि और जागरुकता भी बढ़ेगी…दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के लिए यह आयोजन न केवल विद्यालय बल्कि जनपद और पूरे उत्तराखंड के लिए भी बड़े गौरव की बात है…DPS रुद्रपुर परिवार इस राष्ट्रीय खेल आयोजन में प्रतिभा करने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों से आने वाले सभी युवा खिलाड़ियों,कोचों, अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करने को आतुर है साथ ही साथ DPS रूद्रपुर परिवार मेजबान के तौर पर 26 सितंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता को पूरी तरह से सफल और यादगार चैम्पियनशिप बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध भी है।