
रुद्रपुर एक किच्छा रोड पर स्थित जिले के नामी दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ रुद्रपुर का नाम भी रोशन किया है …डीपीएस रूद्रपुर के पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 12 वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव देश में बढ़ाया है…तनिष ने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा,अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धि को हासिल किया है,दूसरी तरफ दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक अन्य प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा कशिश नरूला ने भी हाल ही में घोषित परिणामों में सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है…

डीपीएस के इन दोनों होनहारों की मेहनत,लगन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने पूरे डीपीएस रुद्रपुर परिवार को गौरवान्वित किया है…कशिश ने अब ग्रुप-2 की तैयारी शुरू कर दी है और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के अपने लक्ष्य की ओर युद्ध स्तर पर अग्रसर हैं …दिल्ली पब्लिक स्कूल रूद्रपुर के प्रबंधन ने इस सफलता के लिए छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है साथ ही विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने निरंतर मार्गदर्शन,प्रोत्साहन और युवा प्रतिभाओं पर विश्वास के लिए सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया…बहरहाल विद्यालय परिवार ने दोनों होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में उनके द्वारा और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की कामना की है।

