रुद्रपुर:STF का वार,हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले गैंगस्टर सहित 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

उत्तरप्रदेश के पांच जनपदों और नेपाल की सीमा से सटे तराई में बसे जनपद ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर को अन्य राज्य के अपराधी अब अपना बसे बनाने की तैयारी कर रहे हैं…रुद्रपुर में अवैध धन उगाही के लिए शहर में अपना बसे स्थापित करने के लिए बदमाश गैंग बनाकर हथियारों की खेप भी जमा कर रहे थे पर इससे पहले ही बदमाश स्पेशल टास्क फोर्स की रडार पर आ गए…दरअसल बीते दिनों एसटीएफ को जांच में पता चला है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के डिबडिबा में सक्रिय अपराधियों का गैंग रुद्रपुर को अवैध उगाही का केंद्र बनाना चाहता हैं और इसी के तहत रुद्रपुर में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए कुछ गैंगस्टर गैंगवार के तहत हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं,जिसके तहत बड़े पैमाने पर हथियार भी मंगा लिए गए थे…

लिहाजा एसटीएफ ने अपना जाल बिछाया और एक बड़े गैंगस्टर सहित तीन बड़े अपराधियों को 24 घंटे के अंदर ही हथियारों के साथ अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया…गिरफ्तार बदमाशों में एक गैंगस्टर सहित दो बदमाश रामपुर जिले के डिबडिबा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं है,जिनके ऊपर अलग-अलग थानों में हत्या,लूट और डकैती सहित एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज है…उधर डिबडिबा निवासी जितेंद्र वीरत चौधरी और सुमित राठौर नाम के दो आदतन अपराधियों को भी लोडेड हथियार और कारतूसों के साथ STF ने गिरफ्तार कर लिया है…

हम आपको बता दें कि एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए डिबडिबा निवासी शातिर गैंगस्टर संदीप चौहान पर गैंगस्टर सहित एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज है और जब बीते 24 घंटे के अंदर स्पेशल टास्क फोर्स ने अलग-अलग स्थान पर छापा मार कर इन तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया तो उस दौरान ये हार्डकोर क्रिमिनल लोडेड वेपन के साथ गैंगवार के तहत हत्या की किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घात लगाए घूम रहे थे…इन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की जांच के बाद एसटीएफ के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं और जल्द ही इस पूरे मामले में एसटीएफ किसी बड़ी कार्रवाई को भी अंजाम दे सकती है…

(अजय सिंह,SSP,STF उत्तराखंड)

हम आपको बता दें कि इससे पूर्व भी रुद्रपुर में हत्या की कई वारदातों में रामपुर जिले के डिबडिबा क्षेत्र के बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है…इस क्षेत्र के अपराधी खास तौर पर काले शीशे की स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों में हथियारों से लैस होकर चलते हैं…ये अपराधी रुद्रपुर को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाकर यहां बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं,जिसका मकसद केवल और केवल इस क्षेत्र में अपने नाम का खौफ पैदा कर कारोबारियों और जमीन का कारोबार करने वाले लोगों से धन उगाही करना है…डिबडिबा के इन अपराधियों का रुद्रपुर में बेस तैयार करने में रुद्रपुर के बदमाश भी इनकी मदद कर रहे हैं और अगर STF तराई में सक्रिय ऐसे अपराधियों पर विशेष नजर रखे तो निश्चित तौर पर स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता हाथ जरूर लगेगी…

बहरहाल एसटीएफ कुमाऊं की टीम ने जिस तरह से हथियारों की बड़ी खेप के साथ गैंगस्टर सहित इन तीन आदतन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है उससे तराई के बदमाशों में अब खलबली मच गई है…एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मार्ग निर्देशन में कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक एमपी सिंह और एसटीएफ के आठ सदस्यीय टीम ने इन अपराधियों को बड़ी ही मशक्कत के बाद बीते 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार किया है …इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ को कुछ बड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द है इस पूरे मामले में एसटीएफ आगे एक बड़े हथियार तस्कर के साथ-साथ एक बड़े गैंगस्टर को भी गिरफ्तार कर सकती है।