रुद्रपुर के किच्छा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “ऑल इंडिया पीपल्स स्कूल लीडरशिप” अवार्ड मिला है…उपरोक्त सम्मान चंडीगढ़ में “द टाइम्स ऑफ इंडिया” के द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो.आशीम कुमार घोष ने सुरजीत सिंह ग्रोवर को प्रदान किया… दरअसल यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में सुरजीत सिंह ग्रोवर के दूरदर्शी नेतृत्व,प्रभावी प्रशासनिक कौशल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ करने क्षमता के प्रयासों की ही परिणाम है…

(सुरजीत सिंह ग्रोवर,अध्यक्ष,डीपीएस रूद्रपुर)
बीते कुछ वर्षों में ही डीपीएस के चेयरमैन के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्टता प्राप्त की है बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों,खेलकूद,तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी एक विशिष्ट पहचान बनाई है…हम आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य से शिक्षा के क्षेत्र में यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाले सुरजीत सिंह ग्रोवर एकमात्र शिक्षा नेतृत्वकर्ता है…

डीपीएस रूद्रपुर को शिक्षा के क्षेत्र में मिली यह बड़ी उपलब्धि दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए भी गौरव बात है…डीपीएस को मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए विद्यालय के शिक्षकों,कर्मचारियों और अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है…दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान उनके उस प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रतीक है,जो शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने के लिए निरंतर समर्पित है।

