रुद्रपुर:ऊधमसिंहनगर के SSP अजय गणपति ने किया पदभार ग्रहण

खबर शेयर करें

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय गणपति ने आज ऊधमसिंहनगर जिले का पदभार ग्रहण कर लिया है…जनपद ऊधमसिंहनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त होने से पहले अजय गणपति चंपावत के एसपी पद पर तैनात थे,जहां उन्होंने अपनी कुशल कार्य शैली से लगभग 21 महीने तक जिले की कमान संभाले रखी…चंपावत से स्थानांतरित होकर गणपति अब ऊधमसिंहनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने,अपराध और अपराधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए जिले की कमान संभाल चुके हैं…

बीते दिनों काशीपुर में हुए सुखवंत आत्महत्या प्रकरण के मामले की एसआईटी टीम में शामिल आईपीएस अजय गणपति को ही अब जिले की कमान मिल गई है…हम आपको बता दें कि मूल रूप से बंगाल कैडर के अधिकारी रहे अजय गणपति ने विवाह के आधार पर (Inter-cadre transfer) अपना कैडर बदलकर उत्तराखंड कैडर में आए हैं…चंपावत में एसपी के रूप में उन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए,जैसे कि नशा मुक्ति अभियान और ड्रग्स के खिलाफ व्यापक कानूनी कार्रवाई…चम्पावत जनपद में अब उनके स्थान पर पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को तैनात किया गया है।