रुद्रपुर:DPS के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ भव्य Pre-Primary Graduation Day, मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यार्थियों को जनरल दलबीर सिंह सुहाग का मिला सानिध्य

खबर शेयर करें

रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षा में अध्यनरत नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए भव्य ‘ग्रेजुएशन डे’ का आयोजन किया गया…जहां नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति देखकर पूरा विद्यालय परिसर खुशी,उत्साह और तालिया की आवाज से गूंज उठा…स्कूल परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई…जहां एक-एक कर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी…

स्कूल परिसर में आयोजित हुए प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया…बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति में विशेष रूप से गुजराती मैशअप,रोबोट डांस और मैजिक डांस ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया…बच्चों का आत्मविश्वास,ऊर्जा और मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों के साथ-साथ अतिथि गण भी काफी उत्साहित दिखे…

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग उपस्थित रहे…इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की अध्यक्ष डॉ.रश्मी सलूजा,अपर जिलाधिकारी राजस्व कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम बाजपुर अमृता शर्मा,ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.गौरव गुप्ता,जिला न्यायाधीश विवेक राणा, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के निदेशक शुभम गुप्ता एसपी सॉल्वेंट के MD पवन अग्रवाल और टाइटन कंपनी के पूर्व प्लांट हेड संजय सिंघल भी मौजूद रहे…

कार्यक्रम में अपने उद्घोषण के दौरान मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग जी ने विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और आधुनिक शिक्षा को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए यह कहा कि डीपीएस रुद्रपुर आज शिक्षा के क्षेत्र में नए ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है…उधर कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान डॉ.रश्मि सलूजा ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए अभिभावकों और शिक्षकों को भी अभिप्रेरित किया…

कार्यक्रम के समापन पर नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और जिसके साथ ही यह क्षण बच्चों के जीवन का लिए एक महत्वपूर्ण यादगार पड़ाव बन गया,जिसे विद्यार्थी भी ताउम्र संजोकर रखेंगे…कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह साफ कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब शिक्षा गतिविधि आधारित और अनुभवात्मक हो गई है…

क्योंकि वर्तमान समय किताबी ज्ञान का नहीं है और आज का समय रोबोट प्रणाली पर तेजी से भाग रहा है…डीपीएस के अध्यक्ष ने विद्यालय की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा कि हमने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक खुला और रचनात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार किया है,जिसमें बच्चे अपने-अपने अनुभव के आधार पर शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य की नींव को और मजबूत कर रहे हैं…कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष और सभी अतिथि गणों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सफल आयोजन में प्रतिभा करने के लिए अभिभावकों को भी बधाई दी।