रुद्रपुर:शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जेसीज पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित जूनियर विंग भवन में अब नवीनतम शिक्षा तकनीक से जुड़ेंगे विद्यार्थी

खबर शेयर करें

रुद्रपुर के गंगापुर रोड पर स्थित आधुनिक सुविधाओं से लैस जेसीज पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित जूनियर विंग भवन के भव्य लोकार्पण के बाद अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यहां विद्यार्थी नवीनतम शिक्षा तकनीक से जुड़ेंगे…हम आपको बता दें कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए जेसीज पब्लिक स्कूल में करोड़ों रुपए की लागत से नवनिर्मित जूनियर विंग के विशाल भवन का भव्य लोकार्पण हो चुका है…अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन को नई शिक्षा नीति के सभी मानकों और आधुनिक शिक्षा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है…

इस नवनिर्मित जूनियर विंग भवन में आधुनिक तकनीकों और नवीन सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी…दरअसल जेसीज संस्थान द्वारा रुद्रपुर जिला मुख्यालय के आसपास के बच्चों के लिए एक उत्कृष्ट और आधुनिक शिक्षण केंद्र के रूप में जेसीज पब्लिक स्कूल को स्थापित किया गया है… जेसीज पब्लिक स्कूल परिसर के इस नवनिर्मित जूनियर विंग के अत्याधुनिक भवन में 1 अप्रैल यानी आज से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भी विद्यार्थी नवीनतम शिक्षा तकनीक से भी जुड़ेंगे…

(श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर,महासचिव,जेसीज पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति,रुद्रपुर)

आज नए सत्र के शुभारंभ पर जेसीज पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह साफ कहा कि कठिन परिश्रम,समर्पण और ईश्वर की कृपा से ही स्कूल के अत्याधुनिक भव्य भवन का निर्माण संभव हो पाया है…महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने यह भी साफ कहा कि नवीनतम शिक्षा तकनीक के अनुरूप अत्याधुनिक रूप से बने स्कूल के इस नए भवन निर्माण का उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतर वातावरण प्रदान करना भी है।